सतना रेलवे स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट पर ऑटो चालकों की मनमानी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। नो-पार्किंग जोन में अवैध पार्किंग और बिना प्लेटफॉर्म टिकट के लोगों की भीड़ स्टेशन प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करती है। रेल पुलिस की उदासीनता और व्यवस्थाओं के अभाव में स्टेशन में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।
सतना रेलवे स्टेशन की पार्किंग सुविधा ठेकेदार द्वारा घाटे के चलते सरेंडर कर दी गई है। अब यात्री अपने दो और चार पहिया वाहनों की सुरक्षा खुद करेंगे। रेलवे ने फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है, जल्द नई निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।














